रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन साल 2022 में मिलाजुला रहा है। हर किसी को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा जिस अंदाज में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते हैं उसी अंदाज में वह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे लेकिन साल 2022 रोहित शर्मा के लिए ना तो बल्ले के साथ और ना ही उनकी कप्तानी के लिए बढ़िया साबित हुआ। रोहित शर्मा कि इस खराब कप्तानी को देखकर लोग यह कहने लगे थे कि हो सकता है आने वाले समय में भारतीय बोर्ड उन्हें कप्तानी से हटाकर किसी और खिलाड़ी को कप्तानी सौंप दें। हाल ही में लेकिन भारतीय बोर्ड ने जो मीटिंग रखी थी उसके बाद उन्होंने 2023 के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली श्रृंखला में टीम की घोषणा कर दी है और आइए आपको बताते हैं कैसे भारतीय बोर्ड ने हार्दिक पांड्या को एक ऐसा बड़ा इनाम दे दिया है जिसकी वजह से सभी लोग उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।
हार्दिक पांड्या का भारतीय टीम में ऊंचा हो गया है कद, रोहित के बाद इस भूमिका में आएंगे नजर
रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम का कप्तान कौन होगा इस बात का सवाल हर किसी के जेहन में उठ रहा है। हालांकि जिस अंदाज में न्यूजीलैंड में जाकर हार्दिक पांड्या ने कप्तानी दिखाई थी उसको देखकर हर कोई उन्हें कप्तान बनाने की मांग करते नजर आ रहा था। यही नहीं हार्दिक पांड्या की अगुवाई में उनकी टीम गुजरात ने भी आईपीएल का खिताब जीता था जिसके बाद सब लोग यह कहने लगे थे कि रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को सीमित ओवरों का कप्तान बना दिया जाना चाहिए। लोगों की यह बात कहीं ना कहीं भारतीय बोर्ड भी समझ रहा था और इसी वजह से आइए आपको बताते हैं 2023 के शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली श्रृंखला में कैसे भारतीय बोर्ड ने हार्दिक पांड्या को एक ऐसा पद दे दिया है जिसको सुनकर हर कोई खुश हो गया है।
हार्दिक पांड्या को मिल गया है उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम, 2023 में नजर आएंगे इस भूमिका में
हार्दिक पांड्या के बारे में लंबे समय से लोग यह कहते नजर आ रहे थे कि उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बना दिया जाना चाहिए। हार्दिक ना सिर्फ शानदार बल्लेबाजी करते हैं बल्कि गेंद से भी उनका प्रदर्शन बहुत शानदार होता है और इसी वजह से लोगों का मानना था कि यह खिलाड़ी भारतीय टीम का कप्तान बनने का सबसे प्रबल दावेदार है। हार्दिक भी अपनी कप्तानी का जलवा दिखा चुके हैं और इसी वजह से सबको यह उम्मीद है कि साल 2023 में वह कप्तान की भूमिका में नजर आ सकते हैं। भारतीय बोर्ड ने भी हार्दिक पांड्या के इस क्षमता को देखते हुए उन्हें एक बहुत बड़ा इनाम दे दिया है। दरअसल 2023 की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम श्रृंखला खेलने वाली है और उसके लिए हार्दिक पांड्या को उपकप्तान नियुक्त कर दिया गया है और साथ में भारतीय बोर्ड ने यह कहा है कि हार्दिक अब 2023 के बाद हमेशा के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बन चुके है और रोहित के अनुपस्थिति में वह भारत की कप्तानी भी करेंगे जिसको लेकर अब सभी लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं।