भारत धीरे-धीरे एक सर्व शक्तिशाली देश बनता जा रहा है। भारत एक विकासशील देश की ओर अग्रसर है और पूरी दुनिया में यह बात पता है कि भारत किस तरह किस शैली में रहने वाला देश है। हाल ही में भारत के वीजा का आकलन जब किया गया था तब विश्व में भारत का वीजा लगभग 70 वें नंबर पर था जो दर्शाता है कि भारत की मजबूती क्या है। हाल ही में अब पर्यटन विभाग ने कुछ ऐसे विदेशी देशों की सूची जारी कर दी है जहां आप बिना भारतीय वीजा के भी घूमने का आनंद ले सकते हैं और सरकार आपको बिना किसी परेशानी के आसानी से घूमने भी देगी। आइए आपको बताते हैं वह कौन से विदेश हैं जहां पर आप बिना वीजा के आसानी से अपने सफर का आनंद ले सकते हैं और आपको वहां पर कोई रोकने वाला भी नहीं होगा।
बिना वीजा के करे यात्रा, करना होगा बस यह काम
भूटान एक ऐसा शहर है जिसकी खूबसूरती हमेशा से ही लोगों को लुभावनी लगती है। यह एक बहुत ही छोटा सा देश है लेकिन इसकी सुंदरता इसे सबसे खास बनाती है। अगर आप भूटान घूमना चाह रहे हैं तब इसके लिए आपको अपने बस मतदाता पहचान पत्र को पास में रखना जरूरी है क्योंकि यहां पर भारतीय नागरिकों को वीजा नहीं लगता है। बारबाडोस जो पश्चिमी महासागर के पास में स्थित है इस जगह पर भी आप बिना वीजा के घूम सकते हैं इसके लिए आपको अपना पासपोर्ट अनिवार्य रखना होगा और आप आसानी से बिना वीजा के यहां 90 दिनों तक रह सकते हैं। भारत के सबसे पड़ोसी देश नेपाल में भी आपको प्रवेश करने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं होती है क्योंकि आप अपना आधार कार्ड दिखाकर भी नेपाल की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं और घूम सकते हैं। इंडोनेशिया को अगर आप करीब से जानना चाहते हैं तब भारतीय नागरिकता का कोई भी सबूत लेकर आप यहां पर जा सकते हैं और बिना वीजा के लंबे समय तक रह सकते हैं। आइए आपको बताते हैं और वह कौन से देश है जहां पर आप बिना वीजा के भारतीय नागरिकता लेकर घूम सकते हैं।
नए साल में इन जगहों पर बिना वीजा के जाए घूमने, मिलेगी यह सारी सुख सुविधाएं
वेस्टइंडीज के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक जमैका में भी आप भारतीय नागरिकता का प्रमाण देकर बिना वीजा के घूम सकते हैं। यह बहुत खूबसूरत शहर है और यहां बिना वीजा के जाने की भी अनुमति प्राप्त है। ओशिनिया एक ऐसा द्वीप है जहां सभी लोग एक ना एक बार अपने जीवन में जरूर जाना चाहते हैं और इसकी खास बात यह है कि यहां पर जाने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई वीजा नहीं लगता है। बॉलीवुड की फिल्मों में कई बार मॉरीशस की खूबसूरत शहर को दिखाया गया है और आपको बता दें कि मॉरीशस में भी अगर आप घूमने फिरने का आनंद लेना चाहते हैं तो बिना वीजा के आप यहां पर 90 दिनों तक रह सकते हैं। मॉरीशस के अलावा फीजी ऐसी खूबसूरत जगह है जहां पर जाने के लिए आपको किसी भी प्रकार के वीजा की जरूरत नहीं है और आप आसानी से यहां पर भी घूमने फिरने का आनंद ले सकते हैं।