Breaking News
Home / खबरे / क्रिकेट के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू किया यह बिजनेस लोगों को आ रहा काफी पसंद

क्रिकेट के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू किया यह बिजनेस लोगों को आ रहा काफी पसंद

भारत की टीम के पूर्व कप्तान और जाने-माने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत से संन्यास ले लिया है अब वह अपने घर पर ही रहते हैं और घर के छोटे-मोटे काम करते हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने हाल ही में एक अपना नया बिजनेस स्टार्ट किया है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो या फिर उनके घर का खुद का फार्म हाउस दोनों ही जगह महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिलता है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में खेती बाड़ी करनी शुरू कर दी है।

अपने ही राज्य झारखंड में करते हैं खेती-बाड़ी

झारखंड में रांची के पास उनका एक फार्म हाउस है जो कि 40 एकड़ में फैला हुआ है। धोनी अपने इसी फार्म हाउस में खेती करते हुए देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि धोनी के इस खेत से निकलने वाली और क्यों नहीं फसल की इतनी धूम है कि वह पकते ही बिक जाती है। आपको बताना चाहेंगे कि धोनी की फसलें देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सप्लाई की जाती है।

रांची में खुला सब्जियों का आउटलेट

महेंद्र सिंह धोनी की खेत से निकलने वाली सब्जियों का रांची झारखंड में ही आउटलेट खुल गया है। यह आउटलेट रांची के मेन रोड पर सुजाता चौक के पास स्थित है। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के आउटलेट का उद्घाटन उन्हीं के करीबी दोस्त परमजीत सिंह ने किया। उनके इस नए सब्जी आउटलेट में भीड़ हमेशा बनी रहती है।

उद्घाटन के दिन में 4 घंटे में बिक गई सारी सब्जियां

आपको बताना चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी की इन सब्जियों का क्रेज इतना ज्यादा है कि उद्घाटन के दिन महज 4 घंटे में आउटलेट में रखी गई सारी सब्जियां बिक गई। इससे यह सिद्ध होता है कि महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के बाद सब्जियों के व्यापार में भी लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है।

डेयरी उत्पाद में बिकते हैं

आपको बताना चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी के इस आउटलेट में सब्जियों के अलावा डेयरी उत्पाद भी बेचे जाते हैं। आपको बता दें कि पहले ही भी इस आउटलेट में ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की क्योंकि इस आउटलेट में सब्जियां गुणवत्ता के साथ साथ काफी किफायती भी मिलती हैं। आपको बताना चाहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्म पर ₹50 किलो मटर ₹60 किलो शिमला मिर्च ₹15 किलो आलू और ₹25 के लिए पपीता और ब्रोकली मिलते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के फार्म में ऑर्गेनिक रूप से उत्पादित स्ट्रॉबेरी का डब्बा आप महेश ₹200 में खरीद सकते हैं।

 

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *