Breaking News
Home / खबरे / महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने अपनी शादी में एक खास लोगो को नही बुलाया था

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने अपनी शादी में एक खास लोगो को नही बुलाया था

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज पूरी दुनिया में एक जाना माना चेहरा बन चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान माने जाते हैं क्योंकि उन्होंने भारत को आईसीसी के तीनों बड़े फॉर्मेट में ट्रॉफी दिलवाई है। 2007 में धोनी की कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप जीता इसके बाद धोनी की कप्तानी में ही 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता है तथा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की।

आज आपको धोनी की शादी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। आज धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। सन्यास लेने के बाद दोनों अधिकतर समय अपने परिवार के साथ बिताते हैं और क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के बाद अब एक फैमिली मैन के तौर पर भी बहुत ही अच्छे से अपना किरदार निभा रहे हैं।

धोनी ने साक्षी से 2010 में थी शादी

धोनी की पत्नी का नाम साक्षी धोनी है और वह दिखने में बहुत खूबसूरत हैं इन दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम जीवा है। धोनी अपनी बेटी से बहुत अधिक प्यार करते हैं और अक्सर उनके साथ देखा जाता है। धोनी की शादी के साथ लव स्टोरी बेहद शानदार रही है आपको बता दें कि यह बात 2007 की है जब भारतीय टीम कोलकाता के एक होटल ताज बंगाल में ठहरी थी।

साक्षी इस होटल में इंटर्नशिप कर रही थी। इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर ने धोनी को साक्षी से मिलवाया था साक्षी धोनी के मैनेजर के दोस्त थी। तब धोनी को साक्षी से प्यार हो गया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आपको बता दें कि जब दोनों होटल में पहुंचे थे तो साक्षी धोनी के बारे में बिल्कुल भी नहीं जानती थी और उन्हें नहीं पता था कि यह भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान है।

दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ गई थी तब दोनों 2008 से एक दूसरे को डेट करने लगे। धोनी के बायोग्राफी पर धोनी द अनटोल्ड स्टोरी नामक एक फिल्म भी बनी है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि धोनी और साक्षी ने 2010 में एक दूसरे से शादी की थी इस शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए थे। शादी को लेकर परिवार के नाम मात्र सदस्य और कुछ करीबी मित्र ही मौजूद थे।

इस शादी में बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम, फराह खान, सुरेश रैना, आरपी सिंह, हरभजन, आशीष नेहरा, शरद पवार, वसुंधरा राजे आदि शामिल हुए थे। इन कुछ चुनिंदा मेहमानों के अलावा दोनों ने अपने साथी क्रिकेटरों को भी इस शादी में नहीं बुलाया था इसके अलावा उनके चाहने वाले काफी दोस्त और रिश्तेदार भी शादी से वंचित रहे थे हालांकि इसके बाद रिसेप्शन पार्टी में उन्होंने सभी को इन्विटेशन दिया था।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *