महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी थे जो लगातार भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। विकेट के पीछे से महेंद्र सिंह धोनी की सलाह इन गेंदबाजों की बहुत काम आती थी और इस वजह से यह गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे थे लेकिन जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट से संन्यास लिया है उसके बाद तो जैसे भारत के कई क्रिकेटरों का करियर ही समाप्त हो गया है। ऐसा ही एक गेंदबाज है भारत के पास जो एक समय में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक था लेकिन अब उस गेंदबाज को रोहित शर्मा अपनी टीम में भी नहीं चुनते यही नहीं विश्व कप की टीम से भी वह खिलाड़ी बाहर हो चुका है। आइए आपको बताते हैं कौन है वह गेंदबाज जिसे महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद ही बाहर रखा जा रहा है.
रोहित शर्मा नहीं देते हैं महेंद्र सिंह धोनी के इस गेंदबाज को मौका, विश्व कप से भी हो चुका है बाहर
महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कहा जाता है क्योंकि विकेट के पीछे से वह अपने गेंदबाजों को ऐसी सलाह देते थे कि साधारण गेंदबाज भी विश्व स्तरीय प्रदर्शन करता था और उन्हीं गेंदबाजों में से एक थे कुलदीप यादव। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कुलदीप यादव भारतीय टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि उन्हें धोनी विकेट के पीछे से इतना अच्छा सलाह देते थे जिस पर कुलदीप यादव अमल करते हुए लगातार विकेट ले रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद तो जैसे कुलदीप यादव का पूरा करियर ही समाप्त हो गया है। आइए बताते हैं कैसे अब यह खिलाड़ी भारतीय टीम में आने के लिए तरस रहा है.
कुलदीप यादव को नहीं मिला विश्व कप में मौका, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी से हटने के बाद मिला ही नहीं है मौका
कुलदीप यादव के बारे में एक बार भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि जब भी कोई विदेशी दौरे पर मैच होगा तब कुलदीप यादव उनकी पहली पसंद होंगे लेकिन जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लिया उसके बाद तो जैसे कुलदीप यादव का पूरा करियर खराब हो गया। महेंद्र सिंह धोनी के बाद विराट कोहली ने कप्तानी संभाली थी और उनकी कप्तानी में कुलदीप यादव की जगह हुआ यूज़वेंद्र चहल को मौका देना पसंद करते थे और अब विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने संभाली है तब से तो वह कुलदीप को मुकाबले में मौका ही नहीं देना चाहते हैं। कुलदीप यादव आखरी बार श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में दिखे थे और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन शायद वह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए नाकाफी था इसी वजह से तो उन्होंने कुलदीप यादव को एक बार फिर से विश्व कप की टीम से बाहर कर दिया है और खुद कुलदीप यादव इस बात को अच्छे से जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की सलाह के बिना ही उनका क्रिकेट करियर समाप्त हो रहा है.