Breaking News
Home / खबरे / धोनी अपने ख़ास दोस्त जडेजा को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बना सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान, ये है वजह

धोनी अपने ख़ास दोस्त जडेजा को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बना सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान, ये है वजह

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसी कई ऊंचाइयों को छुआ है जिसके बारे में दूसरे कप्तान बस ख्वाहिश कर सकते हैं। एक तरफ जहां दूसरी टीमें एक खिताब जीतने के लिए तरसती है वही महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। आगामी आईपीएल को लेकर यह बात कही जा रही है कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है जिसके लिए वह पूरी तरह से तैयारी कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल छोड़ने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हो सकते हैं लेकिन आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी जडेजा को ना देकर एक ऐसे खिलाड़ी को कप्तानी सौंप सकते हैं जो चतुराई के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के बराबर नजर आता है.

महेंद्र सिंह धोनी को है इस विदेशी खिलाड़ी पर भरोसा, जडेजा की जगह पर दे सकते हैं कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी ने ना सिर्फ भारतीय टीम के लिए शानदार कप्तानी की है बल्कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी शानदार कप्तानी करते हुए उसे तीन खिताब जीते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के लिए अब 2023 के आईपीएल खेलना मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि धोनी अब 43 साल के हो चुके हैं और इसी वजह से लोगों के जेहन में यह सवाल उठ रहा है कि संन्यास लेने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन करेगा। हालांकि पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी लेकिन उनका प्रदर्शन बतौर कप्तान अच्छा नहीं रहा था लेकिन आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी ने किस खिलाड़ी को कप्तान बनाने का ठान लिया है जिसकी वजह से आने वाले आईपीएल में उस विदेशी खिलाड़ी को भी अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं.

रविंद्र जडेजा नहीं यह खिलाड़ी बन सकता है चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी भी करेंगे पूरा समर्थन

रविंद्र जडेजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जब इस बात का ऐलान किया कि वह एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने को तैयार है तब सभी लोगों को बहुत खुशी हुई थी और लोग यह मानने लगे थे कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद रवींद्र जडेजा ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन सकते हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के दिमाग में एक विदेशी खिलाड़ी का नाम है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत शानदार कप्तानी कर चुका है। आपको बता दें कि हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सबसे महंगे खिलाड़ी केन विलियमसन को अपनी टीम से निकाल दिया है जिसके कारण केन विलियमसन नीलामी में मौजूद रहेंगे। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कई मौकों पर विलियमसन की जमकर तारीफ की है और इसी वजह से यह बात कही जा रही है कि विलियमसन जब नीलामी में आएंगे तब महेंद्र सिंह धोनी उन्हें खरीदकर चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बना सकते हैं। अब देखना है कि नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स केन विलियमसन को खरीदने में इच्छुक होती है या नहीं।

About Nausheen Ejaz

nausheen ejaz is the author at thegyantv.com who has many years experience in writing. thegyantv.com is india's no one website in publishing. nausheen ejaz is brilliant wiriter with passion and full energy. nausheen ejaj love to writes on bollywood life also on cricket and other games. today all we have interest in bollywood life and social media. nausheen ejaz is one of the best in thier writers team. who writes best content with interest. nausheen ejaz has many followers who loves to read nausheen's content. all we can see his interest in articles written by nausheen. his content we can see on thegyantv.com. nausheen ejaz is one of the best in writers. he has power to empower.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *