Breaking News
Home / खबरे / महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ियों का कलेक्शन आया पहली बार दुनिया के सामने, देखकर आप भी बोलोगे धोनी है इस मामले में दूसरे अम्बानी

महेंद्र सिंह धोनी की गाड़ियों का कलेक्शन आया पहली बार दुनिया के सामने, देखकर आप भी बोलोगे धोनी है इस मामले में दूसरे अम्बानी

महेंद्र सिंह धोनी के लिए साल 2023 कई मायनों में बेहद खूबसूरत साल साबित हो रहा है। यह बातें इस वजह से कहीं जा रही है क्योंकि इस साल 40 वर्ष की उम्र को पार करने के बाद भी धोनी ने आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का मुकाम हासिल किया है। महेंद्र सिंह धोनी यहीं पर नहीं रुके बल्कि बीते दिनों ही उन्होंने अपने घर में एक नए मेहमान का आगमन किया और एक प्यारे से घोड़े का बच्चा खरीद कर उन्होंने अपने फार्म हाउस पर रखा है। जिसकी वजह से सभी लोग महेंद्र सिंह धोनी को बधाई संदेश देते नजर आ रहे थे। अभी इस बात को गुजरे ज्यादा समय भी नहीं हुआ कि हाल ही में धोनी के घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह पूर्व खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं और इस खूबसूरत वीडियो में धोनी तो नजर आ रहे हैं साथ में उनके पीछे उनके गाड़ियों का गैराज भी दिख रहा है। आइए आपको बताते हैं कैसे धोनी के गैराज में इतने दोपहिया वाहन रखे हुए थे कि लोग उसके गिनती भी नहीं कर पा रहे थे और देख कर ऐसा लग रहा था जैसे यह धोनी का गैराज नहीं बल्कि गाड़ियों का शोरूम हो।

महेंद्र सिंह धोनी को गाड़ियों से है सबसे ज्यादा लगाव, गैराज के अंदर की खूबसूरत तस्वीरें आई सबके सामने

महेंद्र सिंह धोनी कई मौकों पर गाड़ियों के प्रति अपना प्रेम जाहिर कर चुके हैं। धोनी के पास दो पहिया गाड़ियों का इतना तगड़ा कलेक्शन है जितना किसी शोरूम में भी नहीं होता है। इसका नजारा हाल ही में धोनी की नई वीडियो में देखने को मिला है जिसमें वह पूर्व खिलाड़ियों के साथ अपने घर में नजर आ रहे हैं। इस मौके पर उनके ठीक पीछे गाड़ियां नजर आ रही है और इन गाड़ियों की संख्या 100 से भी ज्यादा है। आइए आपको बताते हैं कैसे धोनी के इस बाइक कलेक्शन को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ करने लगे हैं।

धोनी के पास महंगी गाड़ियों की है भरमार, करते हैं सबका रखरखाव खुद अकेले

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों एक बार फिर से अपनी लग्जरी जिंदगी की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। धोनी वैसे तो बेहद सादगी के साथ रहते हैं लेकिन उनके गाड़ियों के कलेक्शन पर जब लोगों की नजर गई है तब उसके ऊपर से किसी की नजर नहीं हट रही है। पहली बार में धोनी के गाड़ियों के कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने कोई शोरूम खोल रखा है लेकिन आपको बता दें कि साल 2004 से ही धोनी ने अपनी गाड़ियों को जो खरीदने का सिलसिला शुरू किया था वह अभी तक थमा नहीं है। धोनी के पास महंगी गाड़ियां भी है तो वही कुछ पुरानी मॉडल की गाड़ियां भी है जो आज बिकनी बंद हो गई है। धोनी के इन्हीं गाड़ियों के कलेक्शन को देखकर सभी लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि धोनी को अपने गाड़ियों से सबसे ज्यादा लगाव है और इसी वजह से वह उसको बेहद सहेज कर रखते हैं और ऐसा कहकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

About Nausheen Ejaz

nausheen ejaz is the author at thegyantv.com who has many years experience in writing. thegyantv.com is india's no one website in publishing. nausheen ejaz is brilliant wiriter with passion and full energy. nausheen ejaj love to writes on bollywood life also on cricket and other games. today all we have interest in bollywood life and social media. nausheen ejaz is one of the best in thier writers team. who writes best content with interest. nausheen ejaz has many followers who loves to read nausheen's content. all we can see his interest in articles written by nausheen. his content we can see on thegyantv.com. nausheen ejaz is one of the best in writers. he has power to empower.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *