शिखर धवन एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी है और उन्हें काफ़ी ज़्यादा पसंद करते है. रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में लगातार भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन सम्भाल रहे हैं और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने पहले श्रीलंका और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम को बहुत ही आसानी से हरा दिया। इसी वजह से शिखर धवन की कप्तानी की खूब तारीफ भी की जा रही थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर शिखर धवन की एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें अपने पिता के ऊपर बहुत ज्यादा नाराज नजर आ रहे हैं। शिखर धवन ना सिर्फ मैदान पर बल्कि अपने निजी रिश्तों की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहते हैं क्योंकि पिछले साल ही उन्होंने अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला कर लिया था और आइए आपको बताते हैं आखिर किस वजह से शिखर धवन अपने पिता के ऊपर बेहद नाराज हो गए और उसके बाद उनके पिता ने भी उन्हें करारा जवाब दिया.
शिखर धवन के पिता ने ढूंढ ली उनके लिए दूसरी बहू, नाराज धवन ने कही यह बड़ी बात
शिखर धवन ना सिर्फ मैदान पर एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी है बल्कि मैदान के बाहर भी उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। हाल ही में इस खिलाड़ी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की थी जहां बल्ले से तो इन्होंने बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया लेकिन कप्तानी करते हुए उन्होंने भारत को जीत दिला दी। शिखर धवन की निजी रिश्ते की बात करें तो उनके निजी जिंदगी में उनकी पत्नी छोड़ कर जा चुकी है और वह अकेले अपना जीवन यापन करते हैं और हाल ही में उनके पिता ने शिखर धवन के लिए दूसरी लड़की ढूंढ ली है और इसके कारण शिखर धवन बहुत नाराज हो गए हैं और आइए आपको बताते हैं इस नाराज़गी में उन्होंने अपने पिता को क्या बात कही है.
शिखर धवन हो गए हैं अपने पिता से नाराज, पिता करवाना चाह रहे थे दूसरी शादी
शिखर धवन सिर्फ मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं और वहां से वह अपने पल-पल की जानकारी अपने चाहने वालों को देते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर शिखर धवन ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उनके पिता उनसे यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने शिखर धवन के लिए लड़की पसंद कर ली है लेकिन इस वजह से शिखर धवन अपने पिता के ऊपर बहुत नाराज हो गए हैं। आपको बता दें कि अपनी पत्नी से अलग होने के बाद शिखर धवन अकेले ही अपना जीवन यापन कर रहे थे और इसी वजह से शिखर धवन के पिता ने उनके लिए एक नई लड़की तलाश कर ली और जैसे ही उन्होंने शिखर धवन को यह बात बताई तब वह गुस्से में आग बबूला हो गए और उनसे यह कहते नजर आए कि आप होते कौन हो मेरे लिए लड़की ढूंढने वाले तब शिखर धवन के पिता ने कहा कि मैं तेरा बाप हूँ. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो बेहद मजेदार है और शिखर धवन और उनके पिता एक दूसरे से मजाक करते हुए यह वीडियो बना रहे थे।