मुकेश अंबानी आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। इस दिग्गज उद्योगपति की लोकप्रियता लगातार आगे की तरफ बढ़ रही है और वह अमीरी के मामले में दुनिया के दूसरे व्यक्तियों को पीछे छोड़कर आगे की तरफ बढ़ रहे हैं। मुकेश अंबानी एक ऐसे उद्योगपति है जो ना सिर्फ आगे बढ़ने में यकीन रखते हैं बल्कि वह अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों का भी भरपूर ध्यान रखते हैं। हाल ही में इसका नजारा तब देखने को मिला है जब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस में काम करने वाले एक कर्मचारी की तनख्वाह की जानकारी लोगों को मिली है। यह बात तो सभी जानते हैं कि मुकेश अंबानी हमेशा अपने कर्मचारियों को आलीशान जीवन देते हैं लेकिन हाल ही में जिस कर्मचारी की यहां पर बात हो रही है वह मुकेश अंबानी के कंपनी में सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाला शख्स है। आइए आपको मिलाते हैं कौन है मुकेश अंबानी की कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी जिसे वह खूब मानते हैं और उसकी तनख्वाह भी दूसरे कर्मचारियों से ज्यादा है।
मुकेश अंबानी के कंपनी में 30 सालों से भी ज्यादा समय से है यह कर्मचारी, रिलायंस की स्थापना के वक्त से है मौजूद
मुकेश अंबानी के बारे में अक्सर यह बात कही जाती है कि वह अपने कर्मचारियों पर बहुत भरोसा जताते हैं। यही वजह है कि उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी लंबे समय तक टिके रहते हैं। हाल ही में इन दिनों मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करने वाले निखिल मेसवानी नाम के एक शख्स की जानकारी सामने आई है जो मुकेश अंबानी की कंपनी में पिछले 36 सालों से कार्यरत है। निखिल के बारे में आपको बता दें कि वह रिलायंस के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है और साल 1987 में पहली बार वह रिलायंस से जुड़े थे। आइए आपको बताते हैं निखिल हर महीने रिलायंस से कितने रुपए की तनख्वाह प्राप्त करते हैं जो दूसरे कर्मचारियों से बहुत ज्यादा है।
मुकेश अंबानी देते हैं निखिल को हर महीने इतने रुपए की तनख्वाह, ये है बड़ी वजह
मुकेश अंबानी की कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारी उनकी नजर में एक समान हैं। लेकिन उसके बाद भी मुकेश अंबानी पिछले 36 सालों से अपनी कंपनी के साथ जुड़े हुए निखिल मेसवानी को सबसे ज्यादा मानते हैं। आपको बता दें कि निखिल मेसवानी ना सिर्फ रिलायंस के डायरेक्टर हैं बल्कि उसके अलावा वह मुंबई इंडियंस की टीम के ऊपर भी नजर बनाकर रखते हैं। उन्होंने रिलायंस कंपनी के हित में कई ऐसे फैसले लिए हैं जिसकी वजह से मुकेश अंबानी उनके ऊपर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। बात करें निखिल की तनख्वाह की तो उन्हें 1 साल में मुकेश अंबानी 24 करोड़ रुपए देते हैं। मतलब हर महीने उनकी तनख्वाह ₹2 करोड़ है। जिस किसी ने भी निखिल की इस तनख्वाह के बारे में सुना है तब किसी को भी अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा है क्योंकि यह एक बड़ी धनराशि है लेकिन मुकेश अंबानी निखिल के कामकाज से बेहद प्रभावित है और इसी वजह से वह उन्हें इतनी ज्यादा तनख्वाह देते हैं।