आलिया भट्ट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में साल 2022 में एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में उभरकर सामने आई है जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चा में रही है। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने अप्रैल के महीने में अपने चाहने वालों को यह कह कर खुशी में झूमने को मजबूर कर दिया था कि वह अपने प्रेमी रणबीर कपूर के साथ में शादी करने जा रही है। इसी साल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट ने बहुत ही धूमधाम के साथ रणबीर कपूर के साथ चले आ रहे अपने संबंधों को शादी में तब्दील किया था और शादी के चंद महीनों बाद ही आलिया भट्ट ने इस बात का ऐलान भी कर दिया था कि वह गर्भवती हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे रविवार की सुबह आलिया भट्ट ने जैसे ही इस बात का ऐलान किया है कि उनके घर में एक नन्हीं परी का आगमन हुआ है तब कैसे उनके परिवार वाले भागते हुए उनसे मिलने जा पहुंचे हैं.
आलिया भट्ट से मिलने पहुंची उनकी सास नीतू कपूर, साथ में नजर आई आलिया भट्ट की मां
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2022 में एक ऐसे सितारे के रूप में उभर कर सामने आए हैं जिन्होंने अपने निजी संबंधों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी है। यह दोनों सितारे 2019 से ही एक दूसरे के साथ संबंध में थे और इसी वजह से उनके चाहने वाले भी इस बात की गुजारिश करते नजर आते थे कि इन दोनों को एक हो जाना चाहिए और इसी साल अप्रैल महीने में इन दोनों ने एक दूसरे के साथ में शादी की थी। शादी के छठे महीने में ही अब हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह मां बनने का सुख प्राप्त कर चुकी हैं और आइए आपको बताते हैं कैसे इस खुशखबरी को सुनकर आलिया भट्ट की मां और उनकी सास दोनों ही अपनी बहू और नन्ही परी से मिलने जा पहुंची.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर में आ गई नन्ही परी, कपूर खानदान में हो गया है उत्सव वाला माहौल
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर से अपने निजी संबंधों की वजह से चर्चाओं में आ गए हैं। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने जैसे ही इस बात का ऐलान किया कि वह मां बन चुकी है तब सभी लोग खुशी से झूम उठे हैं और इस मौके पर आलिया भट्ट की मां और रणबीर कपूर की मां दोनों ही एक साथ आलिया भट्ट और नन्ही बच्ची से मिलने जा पहुंची। इस मौके पर रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ में ही समय बिता रहे थे और पीछे से आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट भी पहुंचे जो इस दौरान बहुत ज्यादा भावुक नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के चाहने वालों ने भी इन दोनों के इस खुशखबरी को सुन कर उन्हे खूब बधाई दी।