Breaking News
Home / खबरे / हालात खराब होने से पहले भारतीय नागरिक छोड़ दे अफगानिस्तान, नागरिकों को लाने के लिए भेजा विशेष विमान

हालात खराब होने से पहले भारतीय नागरिक छोड़ दे अफगानिस्तान, नागरिकों को लाने के लिए भेजा विशेष विमान

जैसा कि आप सभी लोग जानते ही हैं अफगानिस्तान में जन जैसा माहौल बना हुआ है। अफगानिस्तान के अंदर भीषण संघर्ष चल रहा है। आपको बताना चाहेंगे कि कल तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद से ही भारत सरकार भी हरकत में आ गई है। भारत सरकार ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह जल्द से जल्द अफगानिस्तान छोड़ दें। यही नहीं बल्कि भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए एक विशेष विमान भी भेजा है।

मजार ए शरीफ से भारतीय नागरिकों को निकालने की कोशिश

भारत सरकार ने हाल ही में एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान में हालत खराब हो चुके हैं हम भारतीय नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वह जल्दी अफगानिस्तान छोड़कर अपने देश वापस लौट आए। भारत सरकार ने कहा कि अफगानिस्तान से उड़ाने बंद होने से पहले वहां काम करने वाले सभी कर्मचारी अफगानिस्तान छोड़कर भारत वापस लौट आए साथ ही अपने नागरिकों को लाने के लिए भारत ने एक विशेष विमान भेजा है। साथ ही भारत ने यह भी कहा है कि अफगानिस्तान में कवरेज कर रहे पत्रकार भी जल्द से जल्द अफगानिस्तान छोड़कर भारत वापस लौट आए।

भेजा विशेष विमान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तालिबान ने मजार ए शरीफ को चारों तरफ से घेर लिया है। जिसके बाद से ही भारत को अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने की चिंता सताने लगी है। भारत में अफगानिस्तान में रह रहे नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि उस शहर के आसपास जितने भी भारतीय नागरिक रह रहे हैं वह जल्दी से जल्दी एयरपोर्ट पहुंचकर हमारे द्वारा भेजे गए विशेष युवान से भारत वापस लौट आए। भारतीय सरकार की के आंकड़ों के मुताबिक अफगानिस्तान में अब तक लगभग 1500 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं।

लोकसभा मैं भी हो चुकी है चर्चा

आपको बताना चाहेंगे कि पिछले हफ्ते की विदेश मंत्रालय ने लोकसभा में भी इस बात को लेकर चर्चा की थी कि अफगानिस्तान में सभी भारतीय नागरिक सतर्क हो जाएं। के साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हम सभी नागरिकों की सुरक्षा और उनको वहां से सुरक्षित निकालने की बात को सुनिश्चित करना चाहते हैं। सभी भारतीय नागरिकों को वहां से सुरक्षित दिखाने के लिए जो भी आवश्यक उपाय होंगे हम करने को तैयार हैं। उधर बात करें अमेरिका की तो अमेरिका ने भी अपने सैनिकों को वहां से वापस बुला लिया है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *