Breaking News
Home / खबरे / पक्षी भुगत रहा है इंसान की गलती का खामियाजा, वीडियो देखकर रो दोगे

पक्षी भुगत रहा है इंसान की गलती का खामियाजा, वीडियो देखकर रो दोगे

समाज में सबसे बुद्धिमान इंसान को ही समझा जाता है। विश्व भर में इंसानों के साथ साथ अन्य जीव-जंतु भी रहते हैं और इंसान उन्हें अपने अधिकार में रखता है। वही इंसान के अलावा जंगलों में अन्य जानवर भी रहते हैं। इस तरह से पृथ्वी का सभी जीवित प्राणियों को मिलाकर जीवन चक्कर चलता रहता है जिनमें इंसान सबसे समझदार होता है। कभी-कभी इंसान की गलतियों की वजह से बेजुबान पक्षियों और जानवरों को खामियाजा भुगतना पड़ता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पक्षी मैना केसर में एक प्लास्टिक रेपर फस जाता है। जिसके बाद वह इस से बाहर नहीं निकल पाती और अपनी जिंदगी से लड़ रही है।

इंसानों द्वारा फेंकी गई रेपर से लड़ रही है मैना

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक पक्षी के सर में प्लास्टिक का रेपर फंस जाता है जिसके बाद वह इसे निकालने का प्रयास करता है। ट्विटर पर अफरोज शाह नामक युवक ने एक वीडियो पोस्ट किया। 19 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्षी अपनी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है और इसका कारण है इंसानों की गलती है। वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुका है और इस पर लोगों की बहुत अधिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

यूजर्स के आ रहे हैं ऐसे ऐसे कमेंट

पक्षी के सर में प्लास्टिक की छोटी थैली फंसने की वजह से वह दुखी है और यह वीडियो जब इंटरनेट पर आया तो यूजर्स ने इस पर काफी प्रतिक्रिया दिखाई। एक यूजर ने कहा कि प्लास्टिक कितना खतरनाक होता है यह इसका जीता जागता सबूत है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा, क्या प्लास्टिक बनाने वाले या जिसकी कंपनी का यह ब्रांड है या फिर हमारा सिस्टम या समाज या इंसान या फिर पक्षी खुद ?

यह वस्तुएं नहीं फेकनी चाहिए सार्वजनिक जगह पर

इंसान रास्ते में चलते फिरते हैं व्यर्थ की चीजों को सरेआम फेंक देता है जो कि बेजुबान पक्षियों और जानवरों के लिए मौत का फंदा बन जाती है। कुछ लोग चिंगम खाकर साइड में फेंक देते हैं या फिर सिगरेट के टुकड़ों को फेंक देते हैं इसके अलावा स्नैक्स बिस्किट रैपर्स को भी सार्वजनिक जगह पर फेंक दिया जाता है जिसके बाद जब भी है किसी जानवर के गले में जाता है तो उसकी मृत्यु भी हो सकती हैं। हम आप सभी से विनती करते हैं कि नियमों का पालन किया जाए और सार्वजनिक जगहों पर वेस्ट मटेरियल नहीं फेंका जाए।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *