Breaking News
Home / खबरे / 87 वर्ष पुराने आम के पेड़ पर बनाया 4 मंजिला घर, नहीं काटी एक भी टहनी

87 वर्ष पुराने आम के पेड़ पर बनाया 4 मंजिला घर, नहीं काटी एक भी टहनी

वर्तमान समय में आलीशान घर बनाने का सपना हर एक इंसान का रहता है। अपना घर बनाने के लिए काफी लोग करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। कभी-कभी लोग घर बनाने के लिए बीच में रुकावट बन रहे पेड़ पौधों को भी काट देते हैं। आपको बता देंगे पेड़ पौधे हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं जिनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है।

आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताते हैं जिसने बिना एक भी पेड़ काटे एक शानदार घर बना लिया इस चार मंजिला घर को उन्होंने इस तरह डिजाइन किया है कि पेड़ की एक टहनी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचे। इस व्यक्ति की बेहतरीन कलाकारी के लिए चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।

87 साल पुराने आम के पेड़ पर बनाया घर

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के शहर उदयपुर के बारे में जहां एक इंजीनियर ने बिना पेड़ को काटा एक खूबसूरत घर तैयार कर दिया। यह घर 4 मंजिला है और इसे आम के पेड़ पर बनाया गया है जो 87 वर्ष पुराना है। वर्तमान समय में पेड़ों की कटाई की वजह से पृथ्वी पर कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है जिसके चलते ऑक्सीजन कम हो रही है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए काफी संस्थाएं काम कर रही हैं और यह पर्यावरण संरक्षण का एक बेहतरीन उदाहरण है।

ट्री हाउस के नाम से जाना जाता है यह घर

आम के पेड़ पर घर बनाने वाले व्यक्ति का नाम इंजीनियर के पी सिंह है इन्होंने 4 मंजिला अपना घर बनाया जो पिछले 20 साल से आम के पेड़ पर ही टिका है। इस दौरान केपी सिंह ने पेड़ की एक टहनी भी नहीं काटी। इसलिए इस घर को ट्री हाउस के नाम से भी जाना जाता है। यह घर इतना सुर्खियों में आ चुका है कि उदयपुर घूमने वाले पर्यटक इस घर को भी देखना पसंद करते हैं।

घर के मालिक के पी सिंह ने घर को इस तरह बनाया है कि एक टहनी भी नहीं काटने पड़े जबकि पेड़ की टहनियां घर की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा देती हैं। इस इंजीनियर ने पेड़ की टहनियों को अलग-अलग रूप दे दिए हैं किसी को सोफे की तरह इस्तेमाल किया तो किसी पर टेबल डालकर उसे खूबसूरत बना दिया। आम का पेड़ होने के कारण घर के अंदर ही जो आम की टहनियां हैं उन पर सीजन में आम भी लग लगते हैं। इस तरह से इस घर के लोग घर के अंदर ही पेड़ पर लगे आम का स्वाद ले सकते हैं।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *