Breaking News
Home / खबरे / इस महिला ने 74 साल की उम्र में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, बन गया विश्व रिकॉर्ड

इस महिला ने 74 साल की उम्र में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, बन गया विश्व रिकॉर्ड

दुनिया में मां बनना एक सौभाग्य की बात होती है। किसी भी महिला के लिए उसका मां बनाना दुनिया में सबसे बेहतरीन एहसास होता है। सामान्य तौर पर बात करें तो महिलाएं 45-48 वर्ष तक बच्चों को जन्म दे पाती हैं इसके बाद उनके अंडाशय में अंडाणु बनना बंद हो जाता है जिसके कारण बच्चे की उत्पत्ति नहीं हो पाती। लेकिन हाल ही में विज्ञान की इन सब बातों को एक तरफ रख कर 74 साल की एक महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म देकर चमत्कार कर दिया है। जानें पूरी खबर।

शादी के 54 साल बाद 74 वर्ष की उम्र में दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

हैदराबाद की रहने वाली मंगायम्मा नाम की एक महिला ने 54 साल पहले शादी की थी उनके पति का नाम राजा राव है। जब दोनों की शादी हुई तो इसके बाद काफी वर्ष बीत गए लेकिन उन्हें कोई भी संतान की प्राप्ति नहीं हुई। चारों तरफ हजारों कोशिश करने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो दोनों काफी मायूस हो गए। इसके बाद इस दंपति ने पुत्र प्राप्ति की आस ही छोड़ दी थी। अपना जीवन बिना संतान के ही बिताने का फैसला कर लिया। लेकिन भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, इस बात को साबित करने के लिए यह उदाहरण काफी है क्योंकि 54 साल के बाद 74 वर्ष की उम्र में इनके घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब महिला ने एक साथ दो बेटियों को जन्म दिया।

IVF तकनीक से बनी मां

आजकल जब किसी दंपति को संतान प्राप्ति नहीं होती तो इसके बाद आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया जाता है। यह तकनीक उन लोगों में कारगर साबित होती है जिनमें प्राकृतिक रूप से संतान नहीं हो पाती। हैदराबाद के रहने वाले इस महिला ने भी आईवीएफ का ही सहारा लिया और इसकी मदद से इतनी अधिक उम्र होने के बाद भी 2 बच्चों को जन्म दे दिया।

दोनों बच्चे हैं स्वस्थ, बन सकता है विश्व रिकॉर्ड

हैदराबाद की महिला ने जब ऑपरेशन के द्वारा 2 बच्चों को जन्म दिया तो इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टर ने कहा कि यह केस काफी मुश्किल था और ऑपरेशन करना भी काफी मुश्किल था। ऐसे में महिला और बच्चों को सही सलामत रखना सबसे बड़ी चुनौती थी लेकिन अब महिला और दोनों बच्चे फिलहाल एकदम स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने इसी के साथ कहा कि इतनी अधिक उम्र होने के बाद मां बनना एक विश्व रिकॉर्ड हो सकता है।

About Mohit Swami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *